Skip to main content

"फूटा घड़ा"

Jai Sita Ram ji . Knowledge for Success Path finder. Think Positive Achive your Goals.

*🌹💗जय श्री राम 💗🌹*

*💐"फूटा घड़ा"*💐





बहुत समय पहले की बात है, किसी गाँव में एक किसान रहता  था। वह रोज़ भोर में उठकर दूर  झरनों से स्वच्छ पानी लेने जाया   करता था। इस काम के लिए वह  अपने साथ दो बड़े घड़े ले जाता  था। जिन्हें वो डंडे में बाँध कर  अपने कंधे पर दोनों ओर लटका  लेता था।

उनमे से एक घड़ा कहीं से फूटा  हुआ था और दूसरा एक दम  सही  था . इस  वजह  से  रोज़  घर  पहुँचते -पहुचते  किसान  के  पास  डेढ़  घड़ा   पानी  ही बच  पाता  था .ऐसा  दो  सालों  से  चल  रहा  था .

सही  घड़े  को  इस  बात  का  घमंड  था  कि  वो  पूरा  का  पूरा  पानी  घर  पहुंचता  है  और  उसके  अन्दर  कोई  कमी  नहीं  है  ,  वहीँ  दूसरी  तरफ  फूटा  घड़ा  इस  बात  से  शर्मिंदा  रहता  था  कि  वो  आधा  पानी  ही  घर  तक  पंहुचा   पाता  है  और  किसान  की  मेहनत  बेकार  चली  जाती  है .   फूटा घड़ा ये  सब  सोच  कर  बहुत  परेशान  रहने  लगा  और  एक  दिन  उससे  रहा  नहीं  गया , उसने  किसान   से  कहा , “ मैं  खुद  पर  शर्मिंदा  हूँ  और  आपसे  क्षमा  मांगना  चाहता  हूँ ?”

“क्यों  ? “ , किसान  ने  पूछा  , “ तुम  किस  बात  से  शर्मिंदा  हो ?”

“शायद  आप  नहीं  जानते  पर  मैं  एक  जगह  से  फूटा  हुआ  हूँ , और  पिछले  दो  सालों  से  मुझे  जितना  पानी  घर  पहुँचाना  चाहिए  था  बस  उसका  आधा  ही  पहुंचा  पाया  हूँ , मेरे  अन्दर  ये  बहुत बड़ी  कमी  है , और  इस  वजह  से  आपकी  मेहनत  बर्वाद  होती  रही  है .”, फूटे घड़े ने दुखी होते हुए कहा.

किसान  को  घड़े  की  बात  सुनकर  थोडा  दुःख  हुआ  और  वह  बोला , “ कोई  बात  नहीं , मैं  चाहता  हूँ  कि  आज  लौटते  वक़्त  तुम   रास्ते में  पड़ने  वाले  सुन्दर  फूलों  को  देखो .”

घड़े  ने  वैसा  ही  किया , वह  रास्ते  भर  सुन्दर  फूलों  को  देखता  आया , ऐसा करने से  उसकी  उदासी  कुछ  दूर  हुई  पर  घर  पहुँचते–पहुँचते   फिर  उसके  अन्दर  से  आधा  पानी  गिर  चुका  था, वो  मायूस  हो  गया  और   किसान  से  क्षमा  मांगने  लगा .

किसान  बोला ,” शायद  तुमने  ध्यान  नहीं  दिया  पूरे  रास्ते  में  जितने   भी  फूल  थे  वो  बस  तुम्हारी  तरफ  ही  थे , सही  घड़े  की  तरफ  एक  भी  फूल  नहीं  था . ऐसा  इसलिए  क्योंकि  मैं  हमेशा  से  तुम्हारे  अन्दर  की  कमी को   जानता  था , और  मैंने  उसका  लाभ  उठाया . मैंने  तुम्हारे  तरफ  वाले  रास्ते  पर   रंग -बिरंगे  फूलों के  बीज  बो  दिए  थे  , तुम  रोज़  थोडा-थोडा  कर  के  उन्हें  सींचते  रहे  और  पूरे  रास्ते  को  इतना  खूबसूरत  बना  दिया . आज तुम्हारी  वजह  से  ही  मैं  इन  फूलों  को  भगवान  को  अर्पित  कर  पाता  हूँ  और  अपना  घर  सुन्दर  बना  पाता  हूँ . तुम्ही  सोचो  अगर  तुम  जैसे  हो  वैसे  नहीं  होते  तो  भला  क्या  मैं  ये  सब  कुछ  कर  पाता ?”

*_मित्रों, हम सभी के अन्दर  कोई ना कोई कमी होती है , पर यही कमियां हमें अनोखा  बनाती हैं . उस किसान की तरह हमें भी हर किसी को वो जैसा है वैसे ही स्वीकारना चाहिए और उसकी अच्छाई की तरफ ध्यान देना चाहिए, और जब हम ऐसा करेंगे तब “फूटा घड़ा” भी “अच्छे घड़े” से मूल्यवान हो जायेगा._*

*सदैव प्रसन्न रहिये!!*
*जो प्राप्त है-पर्याप्त है!!*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏




Translate in English
* ज ज र र र * * "" Tucks "is a lot of time ago, a farmer in a village was lived. He used to get rid of everyday rhythm and took away water from the water. For this work he had taken two big pitches with him. Those who binded in the poles and hangs on both their shoulders. A wildest from the worship was torn from anywhere and the second one was right. Because of this, every day reached home-the-fisheries, the fierce water was escaped. Only it was going for two years. The right pocket was to boast that it completes the whole house of full reach and it is not a shortage, and on the other hand, the tuck watched stabbed that it reached half the water only to the house and the farmers' work is useless. The tuck watches all becoming very troubled and thinking that one day has not been, he said to the farmer, "I am embarrassed on myself and want to apologize to you?" "Why? "The farmer asked," What are you embarrassed? "" Maybe you do not know but I am torn away from one place, and for the last two years, me should have reached the water as much as possible, just half of it, I have been very large, there is a great lack of me, and because of this, your hard work is becoming aware of the phase. ", The fucked the pocket said, but sad. The aiser was a little sad and he said, "No matter, I want to return to the beautiful flowers falling in the way you return." The path made the same flowers, he came to see the flowers, while doing so, he was away from his way to reach the house, reaching the house again, half of the water had fallen, and he became the siscier and the farmer started. Farmon said, "Maybe you did not pay attention as many flowers in the whole way, were just like you, there was not a single flower on the right pocket. That's because I always knew the lack of you, and I took advantage of it. I had the color of the colorful bloody flowers on the way you were on, you were able to withdraw them daily and make them the whole way so beautiful. Today, because of you, I can give these flowers to God and make her home beautiful. Think of you if you do not like it, so what can I do this? "* _," Nothing, we have any decrease in all, but this drawbacks make us unique. Like that farmer, we should accept as soon as everyone else is supposed to be asleep and should pay attention to his goodness, and when we do this, "Tucks" is also valuable from "good pitches" ._ * * Always deliver !! * * Which is - is enough !!

Comments

Popular posts from this blog

रामलीला की एक बहुत सुंदर कथा

# Very_pretty_fiction  4  A sadhu Maharaj was narrating the story of Shri Ramayana.  People used to come and go with joy.  Sadhu Maharaj's rule was that before starting the story everyday, he used to invoke Hanuman ji by saying "Come Hanumant Ji Birrajie", then give an hour of discourse.  A lawyer came to listen to the story everyday.  One day the rationality came to dominate the devotion of the lawyer.  He thought that if Lord Maharaj says "Come Hanumant ji birjiye" everyday, would Hanuman ji really come.  Therefore, the lawyer asked Mahatma Ji - Maharaj, you say the story of Ramayana is very good.  We get a lot of juice, but do you really sit on the throne that you give to Lord Hanuman daily?  Sadhu Maharaj said… Yes it is my personal belief that Hanuman Ji definitely visits if Ram Katha is happening.  Lawyer said - Maharaj will not make such a thing.  Hanuman ji comes here, give any proof of this.  You should prove that Hanuman ji comes to listen t

भगवान से प्रेम

यह कथा सुनकर आपके ह्रदय में भगवान के लिए प्रेम जरूर जागेगा। एक बार की बात है। एक संत जंगल में कुटिया बना कर रहते थे और भगवान श्री कृष्ण का भजन करते थे। संत को यकीं था कि एक ना एक दिन मेरे भगवान श्री कृष्ण मुझे साक्षात् दर्शन जरूर देंगे। उसी जंगल में एक शिकारी आया। उस शिकारी ने संत कि कुटिया देखी। वह कुटिया में गया और उसने संत को प्रणाम किया और पूछा कि आप कौन हैं और आप यहाँ क्या कर रहे हैं। संत ने सोचा यदि मैं इससे कहूंगा कि भगवान श्री कृष्ण के इंतजार में बैठा हूँ। उनका दर्शन मुझे किसी प्रकार से हो जाये। तो शायद इसको ये बात समझ में नहीं आएगी। संत ने दूसरा उपाय सोचा। संत ने किरात से पूछा- भैया! पहले आप बताओ कि आप कौन हो और यहाँ किसलिए आते हो? उस किरात(शिकारी) ने कहा कि मैं एक शिकारी हूँ और यहाँ शिकार के लिए आया हूँ। संत ने तुरंत उसी की भाषा में कहा मैं भी एक शिकारी हूँ और अपने शिकार के लिए यहाँ आया हूँ। शिकार ने पूछा- अच्छा संत जी, आप ये बताइये आपका शिकार दिखता कैसे है? आपके शिकार का नाम क्या है? हो सकता है कि मैं आपकी मदद कर दूँ? संत ने सोचा इसे कैसे बताऊ, फिर भी संत कह

Is there anything that you dream about?(क्या ऐसा कुछ है जिसके बारे में आप सपने देखते हैं?)

60 सामान्य सपनों का गुप्त अर्थ, विशेषज्ञों के अनुसार यहां बताया गया है कि आपका अवचेतन मन आपके जाने के बाद आपको क्या बताने की कोशिश कर रहा है। सो रही महिला फ़िज़केस / शटरस्टॉक यह हमेशा स्पष्ट नहीं होता है कि आपके सपने आपको क्या बता रहे हैं, लेकिन सपने की व्याख्या की कला (और विज्ञान) आपको सही रास्ते पर ले जा सकती है। इसका क्या मतलब है जब आप सपने देखते हैं कि आपको अपने जूते नहीं मिल रहे हैं? इसका क्या मतलब है जब आप सपने में नहीं देख सकते हैं? अगर आप तलाक लेने का सपना देखते हैं तो क्या आपको अपनी शादी के बारे में चिंतित होना चाहिए? अंतहीन गिरने से लेकर विदेशी अपहरण तक, उस आम नग्न-इन-द-भीड़ दुःस्वप्न तक, आपके लगभग सभी सपने आपको अपने बारे में कुछ बता सकते हैं जिसे आपने महसूस नहीं किया होगा। 60 सामान्य सपनों के अर्थ के लिए आगे पढ़ें और आज रात थोड़ा और अच्छी नींद लें। गिदोन अकांडे - 60 सेकेंड एब ब्लास्ट 1 जब आप अफेयर के बारे में सपने देखते हैं तो इसका क्या मतलब है? डेट पर शराब पीते युगल ईएसस्टॉक / शटरस्टॉक एक सपना जिसमें आप अपने जीवनसाथी या साथी को धोखा देते हैं, इसका मतल